असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक फेज में ही होंगे, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। सभी चुनावों के परिणाम 4 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जबकि तमिलनाडु और केरल में क्रमशः 234 और 140 निर्वाचन क्षेत्र हैं। असम विधानसभा में 126 सीटें हैं और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा में 30 सीटें हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 2011 से पश्चिम बंगाल में शासन कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2016 से असम में सत्ता में है। वर्तमान में तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और पुडुचेरी में AINRC-BJP गठबंधन की सरकार है।
पुडुचेरी, असम और केरल में विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पुडुचेरी 89.87% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि असम और केरल में भी भारी वोटिंग दर्ज हुई। मतदान शांतिपूर्ण रहा और अब वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Assembly Election 2026 LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई। दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले गए।
असम, केरल और पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन है। असम में बीजेपी हैट्रिक की कोशिश में है, केरल में एलडीएफ और यूडीएफ में कड़ा मुकाबला है, जबकि पुदुचेरी में I.N.D.I.A. और एनडीए आमने-सामने हैं। इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।
भारत के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। इस चुनाव को लेकर RSS भी मैदान में उतर चुका है। जानकारी के मुताबिक, RSS ने 5 राज्यों में चुनाव को लेकर माइक्रो मैनेजमेंट तैयार किया है।
असम, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी पार्टियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां और रोड शो किए।
Kerala Election 2026 Opinion Poll: केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले MATRIZE का ओपिनियन पोल सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस पोल के मुताबिक केरल चुनाव में कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंके जाने के बाद जिले में भय का माहौल है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
पीएम मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल में इस बार माहौल बदल गया है। यहां की जनता ने एलडीएफ की विदाई का मन बना लिया है और एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
केरलम के मलप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की गाड़ी को रोकने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त किया है, जिससे आरोपी थरूर की कार का पीछा कर रहे थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हमारा पड़ोसी देश कोई भी दुस्साहस कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया, तो भारत की कार्रवाई इतनी कड़ी होगी जिसकी कोई मिसाल नहीं होगी।