1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अररिया में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अररिया में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 08:41 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में अररिया विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) और कांग्रेस के बीच में है। 

Araria Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Araria Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में अररिया विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) और कांग्रेस के बीच में है। जनता दल (यूनाइटेड) ने अररिया विधानसभा सीट से शगुफ्ता अजीम को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने अब्दुर रहमान पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार अररिया सीट पर कांग्रेस के अब्दुर रहमान और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रत्याशी अजय कुमार के बीच टक्कर थी। अब तक हुए चुनाव में सबसे अधिक 6 बार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने यहां से प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में भी कांग्रेस के पास अररिया सीट है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अररिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रहमान की जीत हुई थी। उन्हें 92,667 वोट मिले थे और उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रत्याशी अजय कुमार को करीब 40 हजार मतों से हराया था जिन्हें 52,626 मत मिले थे। तीसरे स्थान पर सीपीआई और चौथे पर जेएपीएल थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024