1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: जोकीहाट में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: जोकीहाट में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 08:53 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में जोकीहाट विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है।

Jokihat Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Jokihat Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में जोकीहाट विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जोकीहाट विधानसभा सीट से रणजीत यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सरफराज आलम पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार जोकीहाट सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के सरफराज आलम और निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत यादव के बीच टक्कर थी। जोकीहाट की बात की जाए तो यहां तस्लीमुद्दीन परिवार का दबदबा रहा है। हालांकि पिछले चार चुनाव से यहां जेडीयू जीत रही है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जोकीहाट सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत हुई थी। उन्हें 92,890 वोट मिले थे और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत यादव को करीब 54 हजार मतों से हराया था जिन्हें 38,910 मत मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024