1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कांटी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कांटी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 07:24 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं  सीटों में कांटी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है।

Kanti Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Kanti Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं  सीटों में कांटी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड ने कांटी विधानसभा सीट से मो. जमाल को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने मो. इजरायल मंसूरी पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार कांटी सीट पर जनता दल यूनाइटेड के अजित कुमार और आरजेडी प्रत्याशी मो. इजरायल मंसूरी के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांटी सीट पर जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी अजित कुमार की जीत हुई थी। उन्हें 39,648 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी मो. इजरायल मंसूरी को करीब 9 हजार मतों से हराया था जिन्हें 31,233 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024