1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कोचाधामन में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कोचाधामन में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 05:58 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में कोचाधामन विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है।

Kochadhaman Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Kochadhaman Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में कोचाधामन विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। जनता दल (यूनाइटेड) ने कोचाधामन विधानसभा सीट से मुजाहिद आलम को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मो. शाहिद आलम पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार कोचाधामन सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के मुजाहिद आलम और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के बीच टक्कर थी। कोचाधामन विधानसभा सीट उस वक्त चर्चाओं में आई थी जब 2014 में एआईएमआईएम चीफ ने अख्तरुल ईमान को मैदान में उतारा था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कोचाधामन सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी मुजाहिद आलम की जीत हुई थी। उन्हें 55,929 वोट मिले थे और उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रत्याशी अख्तरुल ईमान को करीब 19 हजार मतों से हराया था जिन्हें 37,086 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024