1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बाबरी मस्जिद पर टिप्पणी मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ FIR दर्ज

बाबरी मस्जिद पर टिप्पणी मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ FIR दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2019 06:50 am IST,  Updated : Apr 23, 2019 06:50 am IST

बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान देने के मामले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की।

बाबरी मस्जिद पर टिप्पणी मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ FIR दर्ज- India TV Hindi
बाबरी मस्जिद पर टिप्पणी मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल: बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान देने के मामले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की। एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए विवादित टिप्पणी करने को लेकर निर्वाचन आयोग ने साध्वी प्रज्ञा को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयोग ने दिन में टीटी नगर पुलिस थाने को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था।

Related Stories

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी.एल.कांता राव ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस तथा महाराष्ट्र के दिवंगत एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे के बारे में साध्वी प्रज्ञा की टिप्पणी के बारे में आयोग को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गयी है।

साध्वी प्रज्ञा ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, ‘‘राम मंदिर हम बनाएंगे और भव्य बनाएंगे, हम तोड़ने गये थे ढांचा, मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा, इस पर मुझे भयंकर गर्व है। मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी, हमने देश का कलंक मिटाया है।’’

साध्वी प्रज्ञा ने नोटिस के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘मैं पीछे नहीं हटने वाली। ढांचा तोड़ा गया था और भव्य मंदिर बनेगा। भव्य मंदिर बनाने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।’’ निर्वाचन आयोग ने करकरे के बारे में दिये गये विवादित बयान पर भी प्रज्ञा को शनिवार शाम को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024