1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. VIDEO: "ये गांधी की कांग्रेस नहीं, 'खान कंपनी' के लोग हैं", BJP नेता यतनाल का नया विवादित बयान

VIDEO: "ये गांधी की कांग्रेस नहीं, 'खान कंपनी' के लोग हैं", BJP नेता यतनाल का नया विवादित बयान

 Reported By: T Raghavan Edited By: Swayam Prakash
 Published : May 02, 2023 08:09 am IST,  Updated : May 02, 2023 08:20 am IST

यतनाल ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि ये कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, नकली गांधी की कांग्रेस है। उन्होंने आगे कहा कि खुद को गांधी कहने वाले असल में 'खान कंपनी' के लोग हैं।

बीजेपी नेता गौडा पाटिल यतनाल- India TV Hindi
बीजेपी नेता गौडा पाटिल यतनाल Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बयानों में धार भी बढ़ती जा रही है। सांप वाले बयान से शुरू हुए विवादित बयान का सिलसिला विषकन्या के बाद अब और आगे निकल गया। दरअसल, सोनिया गांधी को विषकन्या कहने वाले BJP के नेता और स्टार कैंपेनर बसन गौडा पाटिल यतनाल ने एक और विवादित बयान दिया है। कर्नाटक के कुंदगोल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि BJP कर्नाटक में भी UP में योगी आदित्यनाथ जैसी सरकार की स्थापना करेगी जहां हिंदू विरोधी और देश विरोधी काम करने वालों का सीधा एनकाउंटर कर दिया जाएगा। 

यतनाल ने अपने बयान में क्या कहा?

यतनाल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आपसे आज कह रहा हूं, हम कर्नाटक में भी UP जैसी योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाएंगे। अगर कोई हिंदू विरोधी बात करेगा तो उसे मार दिया जाएगा, कोई देश विरोधी काम करेगा तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। भाइयों... ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, नकली गांधी की कांग्रेस है। इनका सरनेम गांधी है ही नहीं, इंदिरा गांधी ओर्जिनल गांधी नहीं थीं, ये खान कंपनी हैं। 

सोनिया गांधी को बोला था विषकन्या
बता दें कि हाल ही में जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'मोदी सांप' वाला बयान दिया था तो उसके पलटवार में बीजेपी विधायक यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था। पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं' वाला बयान दिया था। उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज की थी। खरगे के पलटवार में बीजेपी नेता गौडा पाटिल यतनाल ने कहा था, "अब वे (खरगे) उनकी (पीएम मोदी की) तुलना सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे। जिस पार्टी में आप (खरगे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं? सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया"

अब नए बयान के साथ यतनाल ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। यतनाल ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि ये कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, नकली गांधी की कांग्रेस है। उन्होंने आगे कहा कि खुद को गांधी कहने वाले असल में 'खान कंपनी' के लोग हैं। 

ये भी पढ़ें-

युद्ध की भारी कीमत चुका रहा रूस, अमेरिका का दावा- दिसंबर से अबतक मारे गए 20 हजार सैनिक

भारत तो आना ही होगा! अब चीन में अंधा निवेश नहीं कर पाएंगी अमेरिकी कंपनियां, बाइडेन लेने वाले हैं बड़ा फैसला 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024