मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के हजारों फैंस हैं लेकिन वो खुद सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। इसका खुलासा आम्रपाली कई बार कर चुकी हैं। आज सलमान खान का जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘जान’ लिखा है। आम्रपाली दुबे ने सलमान की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- हैप्पी बर्थडे मेरी जान।
Related Stories
बता दें, एक बार भोजपुरी स्टार निरहुआ ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि ‘आम्रपाली बहुत कम उम्र से निरहुआ की फैन हैं, बचपन में वो सलमान खान से शादी करना चाहती थीं। आम्रपाली कहती हैं कि वो कभी सलमान खान के शो में गईं तो पूरी तैयारी के साथ जाएंगी और शादी करके ही लौटेंगी।’
निरहुआ ने खुलासा किया कि एक बार वो आम्रपाली को सलमान खान से मिलाने गए थे, सलमान ने से आम्रपाली ने ऐसा सवाल किया कि उनकी बोलती ही बंद हो गई। आम्रपाली ने सलमान से पूछा- आप कभी खुद को आईने में देखकर बेहोश हुए हैं? इस पर सलमान ने कहा- हां कभी कभी।
आम्रपाली से जब पूछा गया कि वो सलमान के लिए इतनी दीवानी क्यों हैं? इस पर आम्रपाली दुबे ने कहा, 'सलमान के अंदर एक ही चीज खास है कि उन्होंने शादी नहीं की है। इस देश की सभी लड़कियां सलमान से शादी करना चाहती हैं। मुझे कभी बिग बॉस में जाने का मौका मिला तो सलमान खान से शादी करके ही लौटूंगी।'
बता दें, बॉलीवुड के दबंग खान आज 53 साल के हो गए हैं। कल उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।
भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-
Also Read: