1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लिया बॉटल कैप चैलेंज, देखिए Video

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लिया बॉटल कैप चैलेंज, देखिए Video

 Published : Jul 08, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 04:02 pm IST

भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बॉटल कैप चैलेंज लिया है।

 दिनेश लाल यादव निरहुआ- India TV Hindi
 दिनेश लाल यादव निरहुआ Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: भोजपुरी एक्टर और सिंगर निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भोजपुरी के बड़े स्टार हैं। हाल ही में वो बॉटल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challange) लेते नजर आएं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है, और कहा है कि इस वीडियो के लिए उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार से प्रेरणा मिली है। उन्होंन ये वीडियो शेयर किया है और भोजपुरी सिनेमा की सभी साथी कलाकारों को इस चैलेंज को पूरा करने को कहा है।

 

बता दें, बॉटल कैप चैलेंज आजकल ट्रेंड में है, बॉलीवुड के कई सितारों ने ये चैलेंज लिया, इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करणवीर शर्मा, सुष्मिता सेन आदि प्रमुख हैं।

कुणाल खेमू, सुनील ग्रोवर और अनीता हसनंदानी ने मजेदार तरीके से ये चैलेंज पूरा किया है।

बॉटल कैप चैलेंज की शुरुआत हॉलीवुड के एक्शन हीरो जेसन स्टेथम ने शुरू किया था, जिससे इन्सपायर होकर अक्षय कुमार ने भी ये चैलेंज लिया था। जेसन स्टेथम हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। वो अपने स्टंट खुद करते हैं। जेसन ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म फ्रैंचाइज़ के लिए जाने जाते हैं। 2 जुलाई को जेसन ने सबसे पहले ये वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री और अब भोजपुरी इंडस्ट्री में छा गया है।

भोजुपरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

जॉन अब्राहम की 'बटला हाउस' का नया पोस्टर रिलीज, एक बार फिर से खुलेंगे कई राज

अब कगंना रनौत ने तापसी पन्नू को दी सलाह- मजाक उड़ाने के बाद रिेएक्शन के लिए रहें तैयार

दिव्यांका त्रिपाठी ने बीमार पति विवेक दाहिया के साथ हॉस्पिटल में ही केक काटकर मनाई एनिवर्सरी, देखें तस्वीरें

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन