
Roy
10. रॉय: अगर इस साल में आई रणबीर कपूर की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो ये वर्ष उनके लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ है। उनकी 'बॉम्बे वेलवेट' और 'रॉय' को देखकर तो ऐसा ही लगता है। लेकिन साल खत्म होते-होते उन्होंने 'तमाशा' से एक बार फिर वापसी की है। वहीं साल की शुरुआत में आई उनकी फिल्म 'रॉय' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नानडीज जैसे बेहतरीन सितारे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सिर्फ 44.52 करोड़ रुपए की हा कमाई कर पाई।