1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेरे लिए ब्रेक लेना जरूरी था : माधवन

मेरे लिए ब्रेक लेना जरूरी था : माधवन

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2015 04:04 pm IST,  Updated : May 03, 2015 05:21 pm IST

मुंबई: एक ब्रेक के बाद 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रहे अभिनेता आर.माधवन का कहना है उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने का फैसला सोच-समझ कर किया था, क्योंकि उन्हें स्वयं

आर माधवन ने ब्रेक लेने...- India TV Hindi
आर माधवन ने ब्रेक लेने का फैसला सोच-समझ कर किया

मुंबई: एक ब्रेक के बाद 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रहे अभिनेता आर.माधवन का कहना है उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने का फैसला सोच-समझ कर किया था, क्योंकि उन्हें स्वयं को पुन: खोजने के लिए समय चाहिए था। उन्होंने कहा, "मैंने ब्रेक लिया ताकि मैं अपने दर्शकों का पूरा मनोरंजन कर सकूं। मुझे लगता है कि मैं खुद को समझ नहीं पा रहा था। बतौर कलाकार एक ब्रेक लेकर खुद को फिर से ढूंढना मेरे लिए जरूरी था।"

माधवन की पिछली फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' (2012) थी।

माधवन ने बताया कि उनकी पत्नी ने ब्रेक लेने के उनके फैसले का पूरा समर्थन किया।

उन्होंने बताया, "मैंने पत्नी को बताया कि मैं तीन साल का ब्रेक चाहता हूं। उन्होंने मेरा समर्थन किया और कहा, 'ठीक है, आगे बढ़िए।' मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा सहयोग किया। मेरे लिए, हमारी शादी में रोमांस और समझ बहुत महत्वपूर्ण है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन