1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO- आमिर खान ने अपने बढ़ते वजन की वजह करी साझा

VIDEO- आमिर खान ने अपने बढ़ते वजन की वजह करी साझा

 Published : Sep 22, 2015 07:50 pm IST,  Updated : Sep 22, 2015 08:03 pm IST

नई दिल्ली: अभी तक तो हम सभी को ये लग रहा था कि बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ के लिए अपना वजन बढ़ा रहे है लेकिन हाल में जारी हुए

आमिर खान ने अपने बढ़ते...- India TV Hindi
आमिर खान ने अपने बढ़ते वजन की वजह करी साझा

नई दिल्ली: अभी तक तो हम सभी को ये लग रहा था कि बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ के लिए अपना वजन बढ़ा रहे है लेकिन हाल में जारी हुए एक वीडियो में इसकी असल वजह साफ हुई है। आमिर खान अगले साल आने वाली फिल्म ‘दंगल’ में एक पहलवाल का किरदार निभा रहे है और उसके लिए वो कुछ ज्यादा ही तंदरुस्त दिख रहे है।

वीडियो असल में स्नैपडील का विज्ञापन है जिसमें एक टाइट शर्ट पहने आमिर खान कुछ लोगों को अपनी इस हालत की वजह बता रहे है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वो किसी फिल्म के लिए अपने वजन में उतार-चढ़ाव कर रहे हैं। फिल्म ‘गजनी’ के लिए पहली बार आमिर जिम में खूब पसीना बहाते हुए नजर आए थे। उनका ये लुक देख सभी फैंस हैरान रह गए थे और ‘गजनी’ भारत की पहली फिल्म बनी थी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली।

अगली फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर ने एक कॉलेज जाने वाले जवान लड़के के लिए फिर से अपना वजन घटाया। आमिर उस वक्त 44 वर्ष के थे और उन्हें 22 वर्ष के लड़के की तरह दिखना था। फिल्म की कमाई की अगर बात करे तो बॉक्स आफिस पर पहली बार 200 करोड़ रुपए का क्लब खुला था।

फिल्म ‘पीके’ के लिए फिर से आमिर खान ने गठीला बदन हासिल किया। राजकुमार हीरानी की इस फिल्म में वो एलियन बने थे लेकिन अगर उनकी बॉडी को ध्यान रखे तो वो किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे थे। फिल्म ने ऐतिहासिक 336 करोड़ रुपए कमाए थे।

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE दंगल फर्स्ट लुक- जबर्दस्त दिख रहे हैं आमिर खान

अब दंगल के लिए आमिर पहले से काफी ज्यादा वजन में दिखेंगे। लेकिन उनका सीमा से ज्यादा वजनी होना कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया था हालांकि जो वजह उन्होंने इस वीडियो में बताई है वो काफी मजाकिया है जिसे जानकर आप भी खूब हंसेगे। अगली स्लाइड के वीडियो में जाने आमिर खान के वजन बढ़ने की वजह-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन