1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर ने सनी के लिए कह दी ये बात

आमिर ने सनी के लिए कह दी ये बात

 Published : Jan 20, 2016 09:54 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 10:13 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बुधवार को अभिनेत्री सनी लियोन के पुरजोर समर्थन में उतर आए। सनी को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अपने करियर को लेकर कई कड़े प्रश्नों का सामना करना पड़ा था।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बुधवार को अभिनेत्री सनी लियोन के पुरजोर समर्थन में उतर आए। सनी को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अपने करियर को लेकर कई कड़े प्रश्नों का सामना करना पड़ा था।  यहां सनी से सवाल किया गया कि हालांकि वह आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन क्या उन्हें लगता है कि आमिर भी उनके साथ काम करना चाहेंगे?

इसे भी पढ़े:- सनी लियोन पर तीखे सवाल से भड़का बॉलीवुड, जानिए क्‍या है विवाद?

इसके अलावा सनी से पूछा गया कि विवाहित महिलाएं सनी लियोन को अपने पति के लिए खतरा मानती हैं, क्या वह इसकी परवाह करती हैं? सनी ने साक्षात्कार में पूछे गए सवालों का जवाब इस कदर उत्साह और सहजता से दिया जिससे आमिर प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सके।

आमिर ने अपने फेसबुक पर सनी की तारीफ करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि सनी बेहद शालीनता और गरिमा से पेश आईं। काश कि मैं साक्षात्कार लेने वाले के बारे में भी ऐसा कह पाता।"

sunny
sunny

आमिर ने आगे लिखा, "सनी मुझे तुम्हारे साथ काम करके खुशी होगी। मुझे तुम्हारे अतीत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है, जैसा कि साक्षात्कार लेने वाले ने कहा था। खुश रहो।"

sunny
sunny

सनी ने आमिर के समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए जवाब में लिखा, "यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया। आपके समर्थन के लिए आपका बेहद आभार। यह मेरे लिए बेहद मायने रखता है। यह कहकर आपने मेरा पूरा साल बना दिया। आपका बेहद सम्मान करती हूं।"

'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी अपनी नई फिल्म 'मस्तीजादे' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो कि एक सेक्स कॉमेडी है। इन दिनों वह 'मस्तीजादे' के प्रचार में काफी व्यस्त हैं।

कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी सनी का पूरा समर्थन करते हुए साक्षात्कार को असभ्य और सेक्सिस्ट करार दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन