1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कसम' में निगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे अभिनंदन जिंदल

'कसम' में निगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे अभिनंदन जिंदल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2017 02:57 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 02:57 pm IST

कलर्स चैनल के लोकप्रिय टीवी शो 'कसम तेरे प्यार की' में जल्द नजर आएंगे अभिनेता अभिनंदन जिंदल। वो इस शो में वो...

abhinandan jindal- India TV Hindi
abhinandan jindal

मुंबई: कलर्स चैनल के लोकप्रिय टीवी शो 'कसम तेरे प्यार की' में जल्द नजर आएंगे अभिनेता अभिनंदन जिंदल। वो इस शो में वो राज सिंह बेदी (विजय कश्यप) की अवैध संतान के कुणाल सिंह बेदी रूप में नजर आएंगे, शो में अभिनंदन की एंट्री के बाद कई नाटकीय मोड़ आएंगे। सीरियल में वो अपने पिता से बदला लेते दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें:

अभिनंदन जिंदल ने अपने बयान में कहा, "अपनी अद्वितीय और बेहतरीन प्रेम कहानी के लिए तारीफें बटोर रहा सीरियल 'कसम..' का हिस्सा बनने का मौका मिलना काफी रोमांचक है।" अभिनंदन का कहना है कि कुणाल के रूप में नकारात्मक किरदार निभाने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

अभिनेता के मुताबिक, कुणाल के आने से ऋषि (शरद मल्होत्रा) और तनुजा (कृतिका सेंगर) को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दर्शक कहानी के इस मोड़ का लुत्फ उठाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन