मुंबई: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को एक दशक बीत गया। जी हां, इस प्यारे से कपल की शादी को कल 10 साल पूरे होने वाले हैं।ऐश और अभिषेक के फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि ये हॉट कपल अपनी दसवीं एनिवर्सरी कैसे मनाएगा। लेकिन यह जानकर शायद आपको धक्का लगे कि ऐश और अभिषेक इस बार अपनी शादी की सालगिरह नहीं मनाएंगे। वजह है ऐश्वर्या राय के पिता का निधन होना। कुछ समय पहले ही ऐश के पिता कृष्णराज राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। यही वजह है कि ऐश और अभिषेक ने इस बार शादी की सालगिरह का जश्न न मनाने का फैसला किया है।हालांकि हमें यह उम्मीद जरूर है कि अभिषेक इस बार भी अपनी पत्नी के लिए यह दिन यादगार जरूर बनाएंगे। पिछले साल अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखते हुए बताया था कि ऐश उनकी जिंदगी में कितनी जरूरी हैं।वैसे ऐश और अभिषेक के फैंस को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों बहुत जल्द मणिरत्नम की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।ऐश्वर्या और अभिषेक एनिवर्सरी मनाए या नहीं आप उन्हें सालगिरह की बधाई देना मत भूलियेगा।आगे की स्लाइड में पढ़िए नकली रिंग पहनाकर अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया था प्रपोजओपराह विनफ्री को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि गुरू की शूटिंग के दौरान मैं और ऐश न्यूयॉर्क में थे। मैं वहां बालकनी में खड़े होकर हमेशा सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर हम शादी कर लें और हमेशा साथ रहें। इसके बाद टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में गुरू के प्रीमियर के दौरान अभिषेक ऐश्वर्या को बालकनी में लेकर गए और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए अभिषेक जो रिंग साथ लेकर गए थे वह फिल्म गुरु की एक प्रॉप थी। अभिषेक ने यही रिंग फिल्म में ऐश्वर्या को पहनाई थी, और ऐश्वर्या को प्रपोज करते वक्त फिर से अभिषेक ने वही रिंग ऐश को पहनाई। फिर क्या ऐश ने हां कर दिया, और दोनों ने फिल्म के प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट करके रिंग अपने पास रख ली।आगे की स्लाइड में पढ़िए पहली बार कैसे मिले थे ऐश और अभिषेकऐश और अभिषेक की पहली मुलाकात स्विटजरलैंड में हुई थी। स्विटजरलैंड में अमिताभ अपने पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मृत्युदाता' की शूटिंग देखने पहुंचे थे, ऐश्वर्या उस दौरान अपनी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट थे बॉबी देओल, बॉबी और अभिषेक बच्चन अच्छे दोस्त थे और बॉबी ने अभिषेक को मिलने के लिए होटल बुलाया था वहीं ऐश और अभिषेक की पहली मुलाकात हुई थी।आगे की स्लाइड में पढ़िए ऐश और अभिषेक से जुड़ी कुछ खूबसूरत बातेंऐश और अभिषेक ने पहली बार फिल्म 'बंटी और बब्ली' के गाने कजरारे-कजरारे में साथ स्क्रीन साझा की थी। एक दौर था जब ऐश्वर्या सलमान की दीवानी थी, लेकिन सलमान और ऐश का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। यही वो समय था जब अभिषेक को ऐश्वर्या के साथ फिल्म 'ढाई आखर प्रेम के' करने को मिली। इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने फिल्म 'गुरु' में साथ काम किया। गुरु की शूटिंग के दौरान ऐश और अभिषेक क्लोज आ गए।ऐश और अभिषेक ने साथ में धूम 2 और रावन में भी काम किया है।20 अप्रैल 2007 को दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।