1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'देवांशी' में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं ध्रुवी

'देवांशी' में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं ध्रुवी

 Published : Aug 26, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Aug 26, 2017 03:35 pm IST

'त्रिदेवियां' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शो में काम कर चुकी टीवी ध्रुवी टेलीविजन शो 'देवांशी' के कलाकारों के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं। शो में उनका किरदार अब तक उनके द्वारा निभाए गए किरदारों से अलग है।

dhruvi- India TV Hindi
dhruvi

मुंबई: 'त्रिदेवियां' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शो में काम कर चुकी टीवी ध्रुवी टेलीविजन शो 'देवांशी' के कलाकारों के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं। शो में उनका किरदार अब तक उनके द्वारा निभाए गए किरदारों से अलग है। कलर्स चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस शो में गलत इरादों वाली एक महिला का किरदार निभाएंगी।

शो से जुड़ने के बारे में ध्रुवी ने कहा, "माया का किरदार मेरे द्वारा पहले निभाए जा चुके किरदारों से बिल्कुल अलग है। उसके व्यक्तित्व के कई रूप है, जिनका शो में धीरे-धीरे खुलासा होगा।"

उन्होंने कहा, "देवांशी की कहानी ने हमेशा मुझे एक कलाकार के तौर पर रोमांचित किया है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं आशा करती हूं कि दर्शक मेरे किरदार को पसंद करेंगे।"

बयान के अनुसार, माया पवन की बड़ी बहन होने का दावा करेगी, लेकिन उसके असली इरादों का खुलासा बाद में होगा।

​इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन