1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदिति ने बताया भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का सपना

अदिति ने बताया भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का सपना

 Published : Dec 02, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 08:16 pm IST

संजय लीला भंसाली ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में आज हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करना...

aditi- India TV Hindi
aditi

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में आज हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का सपना है। अदिति ने कहा, "मैं यह कहना चाहती हूं कि भंसाली जैसे निर्देशक के साथ काम करना हर कलाकार का सपना है। वह एक बेहतरीन फिल्मकार हैं और उनके साथ काम करना मेरा भी सपना है।" अदिति ने ब्रांड विजन सम्मेलन-2016 में यह बात कही।

इसे भी पढ़े:- शाहिद कपूर ने शुरु की 'Padmavati' की शूटिंग

उन्होंने कहा, "उनका काम काफी आकर्षक और भावुकता से भरपूर है। आपके काम में इस प्रकार का जोश और ऐसा प्रेरणादायक काम, जिसका हर कोई सम्मान करे। उनके प्रति मैं यही सम्मान की भावना रखती हूं।" ऐसा कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' में अदिति को रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला है। इस बारे में पूछे जाने पर अदिति ने मुस्करा कर कहा कि वह इस सवाल का जवाब नहीं देने वाली हैं।

उन्होंने कहा, "रणवीर के साथ काम करना बेहतरीन होगा। हमने शाद अली के साथ सात साल पहले शुरुआत की थी। उस वक्त हम दोनों के पास काम नहीं था।" भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को रानी पद्मावती के मुख्य किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका के पति राजा रतन सिंह की भूमिका में होंगे और रणवीर को अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन