1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की 10वीं सालगिराह पर ऐश्वर्या-अभिषेक ने लिया बप्पा का आशिर्वाद

शादी की 10वीं सालगिराह पर ऐश्वर्या-अभिषेक ने लिया बप्पा का आशिर्वाद

 Published : Apr 21, 2017 10:53 am IST,  Updated : Apr 21, 2017 10:56 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने गुरुवार को अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर दोनों को दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं मिली। लेकिन वहीं दूसरी तरफ ऐश और अभिषेक ने इस साल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न नहीं मनाया...

Aishwarya Rai Bachchan And Abhishek Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan And Abhishek Bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने गुरुवार को अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर दोनों को दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं मिली। लेकिन वहीं दूसरी तरफ ऐश और अभिषेक ने इस साल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न नहीं मनाया और इसकी वजह थी कि कुछ वक्त पहले ही ऐश के पिता कृष्णराज राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। हालांकि दोनों अपने इस खास दिन के मौके पर बप्पा का आशिर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान ऐश और अभिषेक के साथ इनकी बेटी अराध्या भी मौजूद थी।

VIDEO: इस पंजाबी एक्टर ने खरीदा प्राइवेट जेट

गौरतलब है कि बच्चन परिवार को अकसर बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में देखा जाता है। गणेश उत्सव के दौरान भी इनका परिवार यहां जरूर होता है। लेकिन इस बार महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन इसके ऐश-अभिषेक के साथ नहीं दिखाई दिए।

सोनू निगम के अजान विवाद पर बोलीं रवीना टंडन

अभिषेक ने अपनी 10वी शादी की सालगिराह पर मिली शुभकामनाओं के लिए ट्विटर पर अपने दोस्तों और फैंस को शुक्रिया भी अदा किया था। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, "और, इस तरह 10 साल पूरे हो गए! ऐश्वर्या और मुझे शुभकामनाएं देने के लिए आप सब का धन्यवाद। ढेर सारा प्यार।" बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

इनकी शादी मुंबई में ही बच्चन परिवार के आवास 'प्रतीक्षा' में हुई थी। इनकी शादी के 10 साल एक दूसरे के साथ खूब प्यार और हंसते हुए बीते। इसकी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी आराध्या आई। ऐश्वर्या और अभिषेक ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘बंटी और बबली’, ‘धूम 2’, 'सरकार राज', ‘गुरु’ और ‘रावन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन