1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ मनाया अपनी मां का जन्मदिन, तस्वीर हुई वायरल

ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ मनाया अपनी मां का जन्मदिन, तस्वीर हुई वायरल

 Published : May 27, 2017 12:40 pm IST,  Updated : May 27, 2017 12:40 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता के निधन के बाद मां के जन्मदिन पर अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची। ऐश्वर्या की ये फैमिली फोटो बहुत खूबसूरत लग रही है।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: हाल ही में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का निधन हुआ है। पिता के निधन के बाद ऐश की मां वृंदा राय का जन्मदिन आया है और ऐसे में ऐश अपनी मां को अकेला नहीं छोड़ना चाहती थीं, तभी तो अपनी बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या अपनी मां का जन्मदिन मनाने उनके घर पहुंच गई।

ऐश के भाई आदित्य ने घर पर ही छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें घर-परिवार के खास लोग शामिल थे। अपने बच्चों और गैंडसन को देखकर वृंदा काफी खुश थीं। इंटरनेट पर पूरे परिवार की हंसती मुस्कुराती तस्वीर वायरल हो रही है।

हाल ही में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल से लौटी हैं। कान में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या ने खूब महफिल बटोरी। मां की तरह आराध्या भी पोज देना सीख गई है। फोटोग्राफर्स को वो पोज देते हुए दिखी थी।

aish
Image Source : PTIaish

अमिताभ बच्चन ने भी अपनी बहूरानी ऐश और पोती आराध्या की तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। तस्वीर में ऐश और आराध्या की जोड़ी देखते ही बन रही थी। तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा था, 'बहू रानी और हमारी रानी'

ऐश्वर्या आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान लीड रोल में थे।

aish
Image Source : PTIaish

अफवाहों की माने तो ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ मणिरत्मन की फिल्म में अभिनय करती दिख सकती हैं। ‘सरबजीत’ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म ‘बादशाहो’ में स्पेशल अपीयरेंस करती दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन