1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pictures: कान फिल्मोत्सव में सिंड्रेला बनकर पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन

Pictures: कान फिल्मोत्सव में सिंड्रेला बनकर पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन

 Published : May 20, 2017 11:47 am IST,  Updated : May 20, 2017 11:47 am IST

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जब शुक्रवार को कान महोत्सव में पहुंची तो वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जब शुक्रवार को कान महोत्सव में पहुंची तो वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। लहराते बाल और नीले रंग के गाउन में ऐश सिन्ड्रेला जैसी लग रही थीं। यह कान फिल्मोत्सव में ऐशवर्या का 15वां साल है।

ऐश्वर्या ने दुबई में रहने वाले फिलीपींस के डिजाइनर माइकल सिंको का डिजाइन किया गाउन पहना था। पूर्व विश्व सुंदरी ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद दिलकश दिख रही थीं। वह कान्स फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य ब्रांड लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चलीं।

aish
aish

43 साल की ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर न सिर्फ फोटोग्राफरों को पोज दिए, बल्कि उन्होंने 'नमस्ते' की मुद्रा में अपने हाथ भी जोड़े। डार्क रंग की लिपिस्टिक में ऐश ने साथ में कोई ज्वैलरी नहीं पहनी थी।

आपको बता दें साल 2002 में ऐश ने पहली बार संजय लीला भंसाली और शाहरुख के साथ कान फिल्मोत्सव में देवदास के लिए आई थीं।

महोत्सव में इससे पहले रेड कार्पेट पर वह यानिना कुट्योर के फूलों के डिजाइन वाले हरे रंग की गाउन में नजर आईं। 

वह बाद में हॉलीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया के साथ कैमरे के सामने पोज देती दिखीं, लोंगोरिया 'कैजुअल लुक' में थीं, उन्होंने ग्रे रंग का ट्रैक सूट पहना हुआ था। 

आगे स्लाइड में देखिए कान फिल्मोत्सव से ऐश की कुछ बेहतरीन तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन