1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किया नीरज पांडे के साथ अपनी फिल्म का ऐलान

अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किया नीरज पांडे के साथ अपनी फिल्म का ऐलान

 Published : Sep 09, 2015 02:43 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 02:56 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्म निर्माता नीरज पांडे की अगली फिल्म ‘रूस्तम’ में नजर आएंगे। ‘ए वेडनसडे’ के निर्देशक पांडे की 2013 में आई फिल्म ‘स्पेशल 26’ और इस साल आई

अक्षय कुमार ने...- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किया नीरज पांडे के साथ अपनी फिल्म का ऐलान

मुंबई: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्म निर्माता नीरज पांडे की अगली फिल्म ‘रूस्तम’ में नजर आएंगे। ‘ए वेडनसडे’ के निर्देशक पांडे की 2013 में आई फिल्म ‘स्पेशल 26’ और इस साल आई ‘बेबी’ में काम करने वाले अक्षय, तीसरी बार किसी फिल्म में उनके साथ काम करेंगे हालांकि फिल्म के निर्देशक टीनु सुरेश देसाई होंगे। साल 2015 में अक्षय कुमार की अभी तक तीन फिल्‍में रिलीज हुई है हालांकि बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्‍लब में इस साल उनकी कोई भी फिल्‍म नहीं शामिल हो पाई लेकिन सभी फिल्‍में बिजनेस की लागत के हिसाब से बेहतर रही है।

स्‍पेशल 26, बेबी के बाद ‘रूस्तम’

आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे ‘ब्रदर्स’ के अभिनेता ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि नीरज पांडे और वह एक रोमांटिक थ्रिलर रूस्तम में साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म 12 अगस्त 2016 को प्रदर्शित होगी। उम्मीद है कि तीसरा मौका भी भाग्यशाली होगा।

Akshay

ये भी पढ़ें- ये हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार के सबसे चर्चित अफेयर्स

‘रूस्तम’ के बारे में कुछ बातें-

फिल्म रियल लाइफ इवेंट्स पर आधारित होगी। फ्राइडे फिल्म वर्क्स, जी स्टूडियो और क्रीआर्ज इंटरटेन्मेंट ‘रूस्तम’ के सह-निर्माता होंगे। वहीं फिल्म की कहानी विपुल रावल लिखेंगे।

ट्विंकल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी-

उनकी पत्नी ट्विंकल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दोनों की एक तस्वीर साझा की है।  ट्विकल ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "तैयार हैं बर्थडे ब्वाए के साथ डिनर के लिए।"

Akshay

जानिए अक्षय कुमार की अगली फिल्मों के  बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन