1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों सलमान की इस फिल्म को लेकर बात नहीं करना चाहते अक्षय

आखिर क्यों सलमान की इस फिल्म को लेकर बात नहीं करना चाहते अक्षय

 Published : Jan 30, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Jan 30, 2017 02:07 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों सलमान खान और करण जौहर की फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। इस फिल्म को लेकर ऐसी चर्चा थी कि इसकी कहानी सारागढ़ी के युद्ध के आस-पास घूमती है। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने हैरान करने देने वाला जवाब दिया है।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों सलमान खान और करण जौहर की फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। इस फिल्म को लेकर ऐसी चर्चा थी कि इसकी कहानी सारागढ़ी के युद्ध के आस-पास घूमती है। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने हैरान करने देने वाला जवाब दिया है। उनका कहना है कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है। कुछ भी कहने पर कॉन्ट्रेक्ट रद्द हो जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

अक्षय और सलमान भले ही सबसे अच्छे दोस्त नहीं हों लेकिन मिस्टर खिलाड़ी का कहना है कि वह दोनों ही एक-दूसरे के प्रशंसक हैं। अक्षय कुमार ने यहां एक साक्षात्कार में सलमान के बारे में कहा, “दोस्ती का मतलब यह नहीं है कि आप रोजाना एक-दूसरे से मिलें। मैं न तो सलमान के घर गया हूं और न ही वह मेरे घर आए हैं। लेकिन हम दोनों ही एक-दूसरे के प्रशंसक हैं।“

दबंग स्टार सलमान खान, अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता करण जौहर वर्ष 2018 में रिलीज होने वाली एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म का निर्माण सलमान और करण मिलकर करेंगे जबकि अक्षय फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे।

अक्षय ने कहा, “ऐसा पहली बार हो रहा है कि सलमान जैसा बड़ा अभिनेता मुझे साइन कर रहा है। यह अमूमन हॉलीवुड में होता है, जहां एक बड़ा अभिनेता, दूसरे बड़े अभिनेता को साइन करता है। अगर ऐसा बॉलीवुड में होता है तो यह ट्रेंड बन जाएगा। सलमान को मुझ पर पैसा लगाने के लिए धन्यवाद।“

‘रस्तम’ स्टार के मुताबिक, अभी फिल्म की शूटिंग शुरू होने में वक्त है। फिलहाल अक्षय अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन