1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली फजल ने किया हॉलीवुड फिल्म में अपने किरदार का खुलासा

अली फजल ने किया हॉलीवुड फिल्म में अपने किरदार का खुलासा

 Published : Nov 30, 2016 04:26 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 04:26 pm IST

अली फजल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फुकरे 2’ की शूटिंग के लिए मुंबई में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अपनी हॉलीवुड फिल्मों की ओर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। अली फजल का कहना है कि फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में उनके किरदार...

ali- India TV Hindi
ali

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फुकरे 2’ की शूटिंग के लिए मुंबई में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अपनी हॉलीवुड फिल्मों की ओर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। अली फजल का कहना है कि फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में उनके किरदार को महारानी विक्टोरिया और उनके वफादार भरोसेमंद सेवक अब्दुल करीम के बीच अपरिभाष्य दोस्ती के तौर पर पेश किया गया है और इससे पहले ऐसा किरदार नहीं गढ़ा गया है। इसमें करीम उपनिवेशवाद पर अपने रजनीतिक विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। अभिनेता इस बात से इनकार नहीं करते कि कुछ लोग उन्हें ब्रिटिश कठपुतली के रूप में देखेंगे।

इसे भी पढ़े:- अली फजल ने खत्म की अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

उन्होंने कहा, "लोग जो सोचना चाहते हैं हम उन्हें सोचने से रोक नहीं सकते। मैं अपनी भूमिका को उपनिवेशवाद पर राजनीतिक नजरिया पेश करने के तौर पर नहीं देखता। मैं सिर्फ ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहा हूं जो अद्वितीय, शक्तिशाली औहर प्रेरक था।"

अभिनेता ने कहा कि उन्हें जूडी डेंच के साथ लगभग हर दृश्य में काम करने का मौका मिला और ऐसा मौका बहुत कम लोगों को मिल पाता है। हाल में अली फजल इंग्लैंड से फिल्म की शूटिंग करके खुशनुमा यादों के साथ वापस लौटे हैं।

अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक स्टीफन फ्रेयर्स को बेहतरीन निर्देशक बताया। वह जूडी डेंच, माइकल गैमबन, सिमोन कालो और एडी इजार्ड जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करके खुश हैं। स्टीफन ने अली की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेता ने उन्हें शशि कपूर की याद दिला दी। निर्देशक ने फिल्म 'सैमी एंड रोजी गेट लेड' में शशि कपूर के साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन