1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली फजल ने खत्म की अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

अली फजल ने खत्म की अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

 Published : Nov 23, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 07:39 pm IST

अली फजल पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' की शूटिंग में व्यस्त थे अब उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर ली है। इसे लेकर उनका कहना है कि इसकी शूटिंग खूबसूरत रही।

ali- India TV Hindi
ali

आगरा: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' की शूटिंग में व्यस्त थे अब उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर ली है। इसे लेकर उनका कहना है कि इसकी शूटिंग खूबसूरत रही। स्टीफेन फरेअर्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म शरबानी बसु के एक उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी क्वीन विक्टोरिया और सरकार में एक मुंशी अब्दुल के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे अब्दुल दरबार में एक शक्तिशाली मुकाम तक पहुंचता है।

इसे भी पढ़े:-

क्वीन का किरदार ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जूडी डेंच ने निभाया है, जबकि अली, अब्दुल की भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी किए जाने के बारे में सोमवार को अली ने कहा, "मैं पिछले तीन महीने से घर से दूर हूं। इसकी शूटिंग खूबसूरत रही, साथ ही भावनात्मक भी थी। मैंने ताजमहल में जूडी के साथ वक्त बिता। उन्हें यह पसंद आया होगा।"

उन्होंने कहा, "अब मैं 'फुकरे रिटनर्स' के लिए तैयार हूं। यह आसान नहीं है कि एक फिल्म से निकलकर दूसरी पर जाया जाए लेकिन भारतीय फिल्म उद्योग इसके लिए तैयार कर देता है। हमें मल्टी टास्किंग की आदत है।" अली फजल जल्द ही 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन