1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जल्द ही शादी कर घर बसाना चाहते हैं अली फजल

जल्द ही शादी कर घर बसाना चाहते हैं अली फजल

 Published : Oct 26, 2016 03:30 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 03:30 pm IST

अली फजल ने अब तक की अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के कारण दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल की है। लोगों के बीच उन्हें पसंद किया जाने लगा है।

ali- India TV Hindi
ali

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने अब तक की अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के कारण दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल की है। लोगों के बीच उन्हें पसंद किया जाने लगा है। वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योग में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। लेकिन हाल ही में अली ने बताया कि वह जल्दी ही शादी कर घर बसाना चाहते हैं। अली ने कहा, "अगर आप बात करें कि मैं 5 साल बाद कैसा दिखूंगा। तो उम्मीद है तब तक मैं शादी कर लूं। मैं अपना घर बसाना चाहता हूं।"

इसे भी पढ़े:- ...इसलिए अली फजल करते हैं नाना पाटेकर का सम्मान

'फ्यूरियस 7' में दिखाई दे चुके अली जल्द ही अंग्रेजी फिल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' में हॉलीवुड दिग्गज जूडी डेंच के साथ नजर आएंगे।

उन्होंने बताया,"यहां लंदन में अपनी अंग्रेजी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मैं भारत वापस आऊंगा और 'फुकरे' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करुंगा। यहां 2 अन्य फिल्में हैं। हालांकि, शेड्यूल थोड़ा तंग है। मेरे करियर में बहुत कुछ है इसलिए मैं खुश हूं, लेकिन मैं अपने निजी जीवन को भी संतुलित रख सकता हूं।"

अली फजल, वर्ष 2009 की फिल्म '3 इडियट्स' में 'अपनी छाप छोड़ने के बाद 'फुकरे','बॉबी जासूस', 'सोनाली केबल' और 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन