1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेशनल अवार्ड न मिलने पर आलिया भट्ट ने कही ये बात

नेशनल अवार्ड न मिलने पर आलिया भट्ट ने कही ये बात

 Published : Apr 13, 2017 05:38 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 05:38 pm IST

आलिया भट्ट ने काफी कम वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। उन्होंने 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद से अब तक के सफर में आलिया कई शानदार और जबरदस्त भूमिकाओं को पर्दे पर उतार चुकी हैं।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने काफी कम वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। उन्होंने 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद से अब तक के सफर में आलिया कई शानदार और जबरदस्त भूमिकाओं को पर्दे पर उतार चुकी हैं। उन्हें कई बार अपने किरदारों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। अब आलिया को मंगलवार को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द इयर' का पुरस्कार हासिल किया। उनका कहना है कि इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीत पाने पर उन्हें बुरा महसूस नहीं हुआ।

'उड़ता पंजाब' में अपने अभिनय के लिए समीक्षकों और प्रशंसकों द्वारा सराही जा चुकीं आलिया ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत की। पत्रकारों ने राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिलने पर उनके लिए सहानुभूति जताई। आलिया ने कहा, "कृपया बुरा मत महसूस करें। मैं कहीं नहीं जा रही हूं और अभी बहुत वक्त है। मुझे बुरा नहीं लगा तो आप लोग भी बुरा मत मानो।"

आलिया ने कहा, "हिंदी और मराठी सिनेमा ने कई पुरस्कार जीते, इसलिए यह जश्न मनाने का समय है। यह प्रतिभा का जश्न मनाने का बहुत बड़ा पल है।" लोकमत पुरस्कार जीतने पर उनकी खुशी व्यक्त करते हुए आलिया ने कहा, "यह बेहतरीन क्षण है। इस पुरस्कार को जीतने से पता चलता है कि आप देश के दिल में हैं।"

आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करती हुई दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन