नई दल्लीः 'हाइवे' अभिनेत्री आलिया भट्ट आज कल काफी खुश नजर आ रही है लेकिन इन सबके बीच उनकी ये इच्चा किसी की भी समझ के बाहर है।
आलिया असल में जेल जाना चाहती है और काफी समय तक उसमे बंद रहना चाहती है। अब आखिर उन्होंने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया है जिसके लिए वो खुशी-खुशी आत्मसमर्पण कर रही हैं। चलिए इसपर से पर्दा हटाते है और आपको बताते है कि आखिर क्या है माजरा।
दरअसल आलिया नए चैनल colors infinity पर पांच शो होस्ट करने जा रही हैं जिनमें से एक शो का नाम है orange is the new black जिसका कॉन्सेप्ट एक जेल से इन्सपायर्ड है। आलिया इस कॉन्सेप्ट को लेकर इतनी उत्साहित है कि वो खुद जेल में जाना चाहती है और उसमें वो साथ में करण जौहर को ले जाना चाहती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान वो कहती है, "मैं करण के साथ जेल में जाना चाहती हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि वो मुझे बेल दिलवा देंगे। और अगर वो ऐसा नहीं कर पाएंगे तो वो जरूर मुझे जेल के अंदर ज्वाइन कर लेंगे। वो काफी इंटरटेनिंग है।"

अगली स्लाइड में जानिए कौन से 5 शो आलिया और करण होस्ट करने जा रहे हैं-