मुंबई: स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ ने लंबे समय तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके सीक्वल 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब इसके साथ संगीतकार अमित त्रिवेदी और गायिका श्रेया घोषाल भी जुड़ गए हैं। दरअसल ये दोनों साथ मिलकर आगामी टेलीविजन धारावाहिक 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' का शीर्षक गीत तैयार करेंगे। यह लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'दीया और बाती हम' का सीक्वल है, जिसे पांच वर्ष आगे बढ़ाया जाएगा।
- राधिका आप्टे ने उठाया महिलाओं से जुड़ा बड़ा सवाल
- OMG! शादी के सिर्फ 3 साल बाद वीना मलिक ने लिया तलाक
- VIDEO: आखिर क्यों उड़ाया जाता था हुमा कुरैशी का मजाक, जानिए
'दीया और बाती हम' का शीर्षक गीत गायक कैलाश खेर और शुभा मुदगल गाया गया था। वहीं त्रिवेदी और घोषाल ने इसके शीर्षक गीत करने के लिए हाथ मिलाया है। इसे लेकर उनका कहना है कि, "हम सीक्वल के लिए उत्साहित हैं। नई टीम, नए नाम और नया गीत, सभी का अर्थ समान है।"
'दीया और बाती हम' सूरज और संध्या राठी (अभिनेता अनस राशिद और दीपिका सिंह) की मौत के साथ खत्म किया गया। 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' की कहानी में वेद, वंश और कनक राठी की यात्रा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शो का प्रोमो भी जारी हो चुकी है। इसमें भाबो यानी नीतू वाघले और कनक यानी रिया शर्मा के बीच की कश्मकश दिख रही है। 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर 3 अप्रैल से जारी होगा।