नई दिल्ली: बिग बी के साथ आखिर ये खूबसूरत सी बच्ची कौन है? ये उनकी पोती अराध्या तो है नहीं और जिस बच्ची के साथ वो इतने खुश लग रहे हैं उतने खुश और मस्ती करते हुए तो वो बेटी बी के साथ भी कभी नहीं दिखे। आखिर क्या बात है? चलिए अब पर्दा हटा ही देते है। अभी तक आपने सुना होगा कि, 'इंसान की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, वो बच्चा बनता जाता है' पर 'सूपर स्टार ऑफ द मिलेनियम' अमिताभ बच्चन ने इस बात को सही साबित किया है। दरअसल बिग बी के साथ ये छोटी बच्ची "ऐना" जो उनके साथ एक ऐड में काम कर रही है। अमिताभ ने अपने फ़ेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो इस बच्ची के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने 'चाइल्ड इज़ द फ़ादर ऑफ मैन' के कैप्शन (शीर्षक) के साथ ये तस्वीरें फ़ेसबुक पर पोस्ट की। बिग बी ने मासूमियत से भरी कुल 7 तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वे छोटी बच्ची का हेयरबैंड पहने हुए भी नज़र आ रहे हैं। देखें अमिताभ और ऐना की तस्वीरें की ये सारी तस्वीरें और हमें यकीन है कि आपने बिग का ऐसा अवतार इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। ऐना तो मासूम लग ही रही है लकिन बिग भी कम नहीं बै। बेबी वॉकर पर बैठे बिग बी मज़ेदार लग रहे है। कोई बता सकता है कि अमिताभ बच्चन इस छोटी सी बच्ची के साथ क्या बात कर रहे है। चलिए यहां तो ये थोड़े जिम्मेदार लग रहे है हमारे महानायक। हा हा हा! बालों में हेयर बैंड लगाए बिग बी कितनेे क्यूट और मासूम लग रहे है। बच्चे से बात करते बिग बी। वैसे अमिताभ बच्चन पिछले महीने रीलीज हुई फिल्म 'पीकू' में काफी हद तक एक बच्चे के जैसे जिद करते हुए नज़र आए थे।