मुंबई: सदी के महानायक और बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में लवली गर्ल दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के साथ काम करने से इंकार कर दिया। हालंकि उनकी इस बात को सुनकर लोग हैरान हो गए क्योंकि अमिताभ बच्चन ही वह सख़्श है जिन्होंने दीपिका और कंगना को उनकी फिल्म में निभाए गए अभिनय के लिए सरहाया था।
इसे भी पढ़े:जनता ने वजीर को दिए 5 स्टार, आपने फिल्म देखी क्या?
कंगना को भेजा था फूलों का गुलदस्ता
अमिताभ बच्चन कंगना की फिल्म 'क्वीन' मे उनके अभिनय से इतने प्रभवित हुए थे की उन्होंने कंगना को फूलों का गुलदस्ता भेजा था।
आखिर बिग बी ने क्यों किया मना ?
हालंकि फिल्म में काम करने के लिए मना करने को लेकर अमिताभ बच्चन ने इसका कारण बताते हुए कहा की ''ये ट्रेंड पुराना है, जब हम एक्टर उम्र से परे जाकर अपने किरदार निभाते थे। मैंने खुद भी ऐसा ही किया, लेकिन मेरी इस तरह की फिल्में असफल रहीं। तो अब मैं ऐसी फिल्में नहीं करूंगा। दर्शक एक 60 साल के बुजुर्ग को 18 साल की लड़की के साथ रोमांस करते हुए कभी पसंद नहीं करेंगे।''
समय की सुनना चाहिए,अब दीपिका या कंगना का हीरों नहीं बन सकता मैं
अमिताभ का कहना है कि वह समय जा चुका है अब मैं दीपिका या कंगना का हीरो नहीं बन सकता।
इससे पहले दीपिका और बिग बी ने फिल्म 'पीकू' में नजर आये थे। फिल्म में दीपिका ने बिग बी की बेटी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है।
निशब्द में जिया खान तो चीनी कम में तब्बू के साथ आ चुके हैं नजर
बिग बी ने अपने करियर में अपने से छोटी उम्र की कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन अब वे ऐसा नहीं करना चाहते। उन्होंने फिल्म 'नि:शब्द' में जिया खान और 'चीनी कम' में तब्बू के साथ काम किया है। वह अब इस तरह का किरदार नहीं निभाना चाहते हैं। बालकृष्ण के निर्देशन में बनी फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन ने विद्या बालन और अभिषेक बच्चन के बेटे का किरदार निभाया था।
अगली स्लाइड में देखिये कंगना और अमिताभ की केमिस्ट्री: