1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे ने कहा- परीक्षा की घड़ी से गुजर रहे हैं सभी, फिल्में देखने से मिलेगी मदद

अनन्या पांडे ने कहा- परीक्षा की घड़ी से गुजर रहे हैं सभी, फिल्में देखने से मिलेगी मदद

 Written By: IANS
 Published : May 07, 2020 10:39 pm IST,  Updated : May 07, 2020 10:39 pm IST

अनन्या को खुशी है कि 'लायंसगेट इंडिया' कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता करने के लिए राहत राशि जुटाने के लिए उनकी कुछ हिट फिल्मों की लाइवस्ट्रीमिंग कर रहा है।

अनन्या पांडे...- India TV Hindi
अनन्या पांडे ने फिल्में मन को हल्का करने के लिए एक मनोरंजक हो सकती हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे का कहना है कि हर कोई परीक्षा की घड़ी से गुजर रहा है, और फिल्में मन को हल्का करने के लिए एक मनोरंजक और भुलावा देने वाली हो सकती हैं। 

अनन्या ने कहा, "यह हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है और फिल्मों के माध्यम से हम मन को थोड़ा हल्का कर सकते हैं और मनोरंजक भुलावा दे सकते हैं। फिल्में भुलावा देने के एक माध्यम का काम करती हैं और हमें एक अनुकूल दुनिया में ले जाती हैं।"

अनन्या को खुशी है कि 'लायंसगेट इंडिया' कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता करने के लिए राहत राशि जुटाने के लिए एक नई पहल के हिस्से के रूप में उनकी कुछ हिट फिल्मों का लाइवस्ट्रीमिंग कर रही है। स्टूडियो ने 'लायंसगेट लाइव! ए नाइट एट द मूवीज' नामक पहल के लिए फेसबुक के साथ भागीदारी की है, जिसके साथ वे आठ मई से शुरू होने वाले चार शुक्रवार को एक हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर की स्क्रीनिंग करेंगे।

स्ट्रीम की जाने वाली फिल्में जेनिफर लॉरेंस-स्टारर 'द हंगर गेम्स', क्रिस्टन स्टीवर्ट और रॉबर्ट पैटिंसन अभिनीत 'ट्वीलाइट', जूलिया रॉबर्ट्स और ओवेन विल्सन द्वारा अभिनीत 'नाउ यू सी मी 2' और 'वंडर' हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन