1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिए अनस राशिद की असली बींदड़ी से

मिलिए अनस राशिद की असली बींदड़ी से

 Published : Apr 03, 2017 06:54 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 06:55 pm IST

छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अनस राशिद धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं।

suraj- India TV Hindi
suraj

मुंबई: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अनस राशिद धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। यह खबर तो हमने आपको पहले ही बताई थी कि अनस को उनकी लाइफ पार्टनर मिल गई है और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं।

लेकिन आज हम आपको उनकी होने वाली पत्नी से रुबरू करवाने वाले हैं। जी हां, ये तस्वीर अनस की होने वाली पत्नी हिना की है। हिना इमिग्रेशन सैक्टर में काम करती हैं।

अनस ने एक बयान में कहा था, "मैं एक सिंपल लड़की से शादी करना चाहता था और हिना बिल्कुल वैसी लड़की है जैसी मुझे चाहिए थी।" अनस ने आगे बताया कि उनकी मां उन्हें सबसे बेहतर जानती हैं और इसीलिए उन्होंने अपने लिए लड़की ढूंढने की जिम्मेदारी भी अपनी मां को ही सौंपी थी। उन्होंने बताया कि, उन्होंने हिना की तस्वीर तब तक नहीं देखी थी जब तक उनका मां ने हिना को अप्रूव नहीं कर दिया। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि वह पंजाब की रहने वाली हैं। हिना और अनस के बीच उम्र का लंबा फासला है वह अनस 14 साल छोटी हैं और अभी सिर्फ 24 साल की ही हैं।

अनस ने अपने और घरवालों से कुछ मांगा है ताकि इस बीच हीना और अनस एक दूसरे को अच्छे से समझ सकें। इसके बाद ही शादी के तारीख निकाली जाएगी। 

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन