1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक और एक्ट्रेस हुई MMS की शिकार

एक और एक्ट्रेस हुई MMS की शिकार

 Published : Jul 14, 2015 12:07 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 12:46 pm IST

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की एक जानी मानी अभिनेत्री का एमएमएस बनाने की खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले एक मोबाईल में इस अभिनेत्री का कपड़े बदलते हुए वीडियो मिला है।

एक और एक्ट्रेस का...- India TV Hindi
एक और एक्ट्रेस का एमएमएस हुआ लीक

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की एक जानी मानी अभिनेत्री का एमएमएस बनाने की खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले एक मोबाईल में इस अभिनेत्री का कपड़े बदलते हुए वीडियो मिला है। और जिसने ये हरकत की है उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला-

मामला 8 जुलाई का है जब 49 वर्षीय अभिनेत्री मड आईलैंड में अपने सीरियल की शूटिंग कर रही थीं। उस समय शूटिंग के बाद वह अपने चेंजिंग रूम में आई तो उन्होंने पाया कि टेबल के नीचे एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ है। अभिनेत्री ने तुरंत अपनी महिला हेयर ड्रेसर को बुलवाया और उस फोन के बारे में सबसे पूछताछ करने के लिए कहा।

तभी अभिनेत्री ने फोन उठा कर देखा तो वह रिकॉर्डिंग मोड पर था। जब उन्होंने सभी वीडियोज़ देखने शुरू किए तो उनके होश उड़ गए। उस फोन के सभी वीडियों में एक्ट्रेस अपने कपड़े बदलते हुए दिख रही थी।

ये भी पढ़ें- इन अभिनेत्रियों का न्यूड वीडियो हो चुका है लीक

मामले की पूरी जानकारी के लिए पुलिस को बुलाया गया। अभिनेत्री को मिली जानकारी के हिसाब से वह मोबाइल कॉस्टयूम असिस्टेंट अब्दुल कय्यूम अंसारी का था। अंसारी से इस बारें में पूछे जाने पर उसने बताया कि वह अपना फोन वहां चार्ज करने के लिेए रख कर गया था जब्कि टेबल के नीचे कोई चार्जिंग पॉइंट ही नहीं था। इसके बाद कड़ी पूछताछ करने पर अंसारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

अंसारी काफी समय से उनका एमएमएस बना रहा था। उसने अपने गुनाह के लिए अभिनेत्री से माफी भी मांगी। अंसारी का फोन और मेमोरी कार्ड पुलिस को सौंप दिया गया है।

अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे शनिवार को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था। लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश देने पर उसे बेल दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस प्रीति गुप्ता की अश्लील तस्वारें हुई लीक

ये भी पढ़ें- फिर से राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो हुआ लीक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन