1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग ने किया खुलासा, इसलिए 'अकीरा' में किया जा रहा है उन्हें पसंद

अनुराग ने किया खुलासा, इसलिए 'अकीरा' में किया जा रहा है उन्हें पसंद

 Published : Sep 05, 2016 03:31 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 03:31 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अकीरा’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म में अनुराग नकारात्मक भूमिका निभाते हुए दिखे हैं। इस किरदार के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

anurag- India TV Hindi
anurag

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अकीरा’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म में सोनाक्षी काफी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके अलावा कोंकणा सेन शर्मा और अनुराग कश्यप भी अह्म किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म में अनुराग नकारात्मक भूमिका निभाते हुए दिखे हैं। इस किरदार के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अनुराग का कहना है कि लोग उनकी प्रशंसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म में उनकी पंच लाइन काफी दमदार है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्मकार अनुराग ने बताया, "फिल्म में पंच लाइनें इतनी दमदार हैं और मुझे लगता है कि लोग इसी कारण मेरी प्रशंसा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि मुझसे अधिक निर्देशक और सोनाक्षी ने इस फिल्म के साथ काफी जोखिम उठाया है। मैं इसकी तारीफ करता हूं।"

अनुराग को इससे पहले भी 'ब्लैक फ्राइडे', 'नो स्मोकिंग', 'देव.डी', 'गुलाल' और 'शार्गिद' जैसी फिल्मों में अभिनय करते देखा गया है। हालांकि, वह अभिनय में करियर नहीं बनाना चाहते हैं। फिल्मकार ने कहा, "मैं अभिनय में करियर नहीं बनाना चाहता हूं। मैं किसी मजबूत कारण से ही अभिनय करूंगा। इसे करने के लिए सही इरादा और सही पैसा होना चाहिए।"

ए.आर.मुरुगदोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित साध और अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है और इसे सभी से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन