1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का की अपील, पटाखे रहित दिवाली मनाएं

अनुष्का की अपील, पटाखे रहित दिवाली मनाएं

 Written By: IANS
 Published : Oct 20, 2015 11:12 am IST,  Updated : Oct 20, 2015 11:16 am IST

नई दिल्ली: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सभी प्रशंसकों से दिवाली का त्योहार बिना शोर और आतिशबाजी के मनाने का आग्रह किया है, ताकि पशु-पक्षियों को परेशानी न हो। अनुष्का अगले महीने दिवाली से पूर्व

अनुष्का की अपील, पटाखे...- India TV Hindi
अनुष्का की अपील, पटाखे रहित दिवाली मनाएं

नई दिल्ली: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सभी प्रशंसकों से दिवाली का त्योहार बिना शोर और आतिशबाजी के मनाने का आग्रह किया है, ताकि पशु-पक्षियों को परेशानी न हो। अनुष्का अगले महीने दिवाली से पूर्व लोगों को पटाखों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से फेसबुक और ट्विटर के जरिए 'पॉजिटिव' अभियान की शुरुआत करेंगी।

ये भी पढ़ें- अनुष्का ने सलमान के साथ 'सुल्तान' में काम करने के बारे में किया खुलासा

अनुष्का ने एक बयान में कहा, "पशु हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं। उनकी भलाई का काम मेरे दिल के करीब है और मैं ऐसी पहल करती रहूंगी जो हमें उनकी भलाई के लिए भी प्रेरित करे। दीवाली पर जब लोग पटाखे फोड़ते हैं तब वे यह नहीं सोचते कि इससे पशु और पक्षी भी प्रभावित होते हैं।"

अनुष्का के मुताबिक, "मुझे उम्मीद है कि 'पॉजिटिव' के माध्यम से मैं कम से कम कुछ लोगों को उनकी देखभाल के लिए प्रेरित कर सकती हूं और ज्यादा शोर करने से रोक सकती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन