1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!

 Published : Nov 03, 2015 03:20 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 03:30 pm IST

नई दिल्लीः हाल ही में अनुष्का शर्मा द्वारा जारी किए गए बयान में ये साफ कर दिया गया था कि वो फिलहाल शादी करने वाली नहीं हैं, लेकिन अभी-अभी सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके

अनुष्का शर्मा-विराट...- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!

नई दिल्लीः हाल ही में अनुष्का शर्मा द्वारा जारी किए गए बयान में ये साफ कर दिया गया था कि वो फिलहाल शादी करने वाली नहीं हैं, लेकिन अभी-अभी सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके और विराट के वेडिंग कार्ड ने खलबली मचा दी है।

कार्ड में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम साफ लिखा हुआ है, वहीं इसमें शादी की तारीख 23 जनवरी, 2016 बताई गई है। कार्ड में लिखा है कि शादी मुंबई के ताज होटल में होगी।

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में हरभजन सिंह अपनी गर्लफ्रैंड गीता बसरा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी अपनी शादी की घोषणा की थी। लेकिन विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी पर संदेह साफ दिख रहा है।

Anushka

अनुष्का के पक्ष से जारी एक बयान में बताया गया था, "अनुष्का की शादी को लेकर जो भी अफवाह है उनमें कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल वह अपने काम को लेकर बहुत मशगूल हैं।" ऐसे में शादी का कार्ड सामने आना संदेह पैदा करत है।

 
वहीं दूसरी तरफ शादी के कार्ड को गौर से देखें तो इसमें काफी गलतियां भी हैं। दरअसल फेसबुक पर किबी ब्वॉए नाम के एक शक्स ने इन दोनों की शादी का कार्ड शेयर किया है। फेसबुक की प्रोफाइल फोटो में ये यूसर विराट के साथ नजर भी आ रहा है। फेसबुक अकाउंट पर अगर ध्यान दें तो किबी आंध्र क्रिकेट असोसिएशन मीडिया के लिए काम करता है।

शादी की तारीख ‘23th’ लिखी हुई है जबकि इसे ‘23rd’ लिखा होना चाहिए था। इसे देखकर लगता है कि किसी ने फोटोशॉप के जरिए ये कार्ड बनाया है।

बाकी इसमें कितनी सच्चाई है ये जल्द ही पता भी चल जाएगा। अगली स्लाइड में देखिए विराट और अनुष्का की डेटिंग की तस्वीरे-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन