1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर की सोने की घड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, इतने में खरीद लेंगे आप घर

अर्जुन कपूर की सोने की घड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, इतने में खरीद लेंगे आप घर

 Published : Jul 24, 2019 11:53 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 11:53 pm IST

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर खुद ये तस्वीर शेयर की है।

अर्जुन कपूर- India TV Hindi
अर्जुन कपूर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आजकल फिल्मों से ज्यादा अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वो चर्चा में मलाइका के साथ अपने रिश्ते की वजह से नहीं बल्कि अपनी एक घड़ी की वजह से हैं। अर्जुन जब अमेरिका में थे तब उन्होंने वहां से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर नियोन कलर की हुडी पहने दिख रहे थे। उन्होंने अपने चेहरे पर एक उंगली रखी थी और हाथों में एक चमचमाती घड़ी पहनी थी।

अर्जुन के हाथों में जो घड़ी थी वो कोई साधारण घड़ी नहीं बल्कि एक लग्जरी वॉच थी। मीडिया में छपी खबर के मुताबिक अर्जुन की यह घड़ी रॉलेक्स के याक मास्टर सीरीज की है। यह घड़ी आज से 27 साल पहले लॉन्च हुई थी। यहां देखिए वो पोस्ट-

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर की इस घड़ी में 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। अर्जुन कपूर की इस घड़ी की कीमत 27 लाख 57 हजार रुपये है। इतने में तो आप दिल्ली नोएडा में एक 2 बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं।

Also Read:

पति संग स्पेन में हॉलिडे मना रही है TV की ये फेमस एक्ट्रेस, फोटोज हुईं Viral

सालों से गायब थी 'दिल मिल गए' सीरियल की ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर लिखा- मुझे मारना चाहती है...

Kasautii Zindagii Kay 2: प्रेरणा का नया अवतार देख अनुराग के पैरों से खिसक गई जमीन, आएगा एक और नया ट्विस्ट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन