अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म India's Most Wanted के मेकर्स ने यह फैसला लिया है कि वह अभिषेक वर्मन की फिल्म 'कलंक' के साथ अपने फिल्म का टीजर दिखाएंगे। सच्ची घटना से प्रेरित India's Most Wanted एक खुफिया अधिकारी के मिशन पर आधारित फिल्म है, जिसमें उसे बिना गोली चलाए देश के कई वॉन्टेड आतंकवादियों को पकड़ना है। राजकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में अर्जुन पहली बार खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर मंगलवार को जारी होगा।
Related Stories
अर्जुन ने सोमवार को फिल्म का पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्टर शेयर के साथ लिखा- ''मैं बहुत गर्व के साथ आपको India's Most Wanted का पोस्टर आपके सामने पेश कर रहा हूं। यब कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।'' इसके साथ ही अर्जुन ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज़ किया।
यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और अमृता पुरी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगी।
इसके बाद अर्जुन फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। पानीपत में उनके साथ कृति सैनन और संजय दत्त अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
कुछ समय से अर्जुन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उऩके और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप में होने की खबरें इन दिनों चर्चा में भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों को हमेशा साथ में देखा जाता है। हालांकि दोनों में से किसी से रिलेशनशिप और शादी की पुष्टि नहीं की है।
(इनपुट-IANS)
Also Read:
'भारत' से आया सलमान खान का लुक, पहली बार दिखा बिल्कुल अलग अंदाज
Kesari box office collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए 150.91 करोड़ रुपये
चीन में आयुष्मान खुराना की 'अंधाधुन' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म