1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aryan Khan Bail Order: इन शर्तों के आधार पर अदालत ने आर्यन खान को दी जमानत

Aryan Khan Bail Order: इन शर्तों के आधार पर अदालत ने आर्यन खान को दी जमानत

 Published : Oct 29, 2021 04:08 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 05:25 pm IST

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आर्यन अब किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं।

Aryan Khan- India TV Hindi
Aryan Khan Image Source : INSTAGRAM/ARYAN KHAN

हाई प्रोफाइल मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आर्यन को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। आर्यन को बाकी सभी आरोपियों की तरह बेल के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आर्यन को ये सभी शर्तें तब तक माननी होगी जब तक वो इस केस में जमानत पर हैं। फिलहाल आर्यन इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में गिरफ्तार किया था। जानिए वो अहम शर्तें क्या हैं जिन्हें पूरा करना आर्यन खान के लिए जरूरी होगा। 

Aryan Khan Drugs Case Live Updates: आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी, 1 लाख के मुचलके पर जमानत मिली

आर्यन को अपना पासपोर्ट  NDPS कोर्ट के पास जमा करना होगा। 

आर्यन को हर शुक्रवार एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी देनी होगी। 

आर्यन NDPS कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते। 

एनसीबी आर्यन को जब बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा। 

पुलिस की इजाजत के बिना मुंबई से बाहर नहीं जा सकते।

केस के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।

दूसरे आरोपियों से संपर्क ना करें।

बेल के लिए 1 लाख का बॉन्ड।

गवाहों को प्रभावित और सबूतों से छेड़छाड़ न हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन