1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये है आशिकी' में एथलीट की भूमिका निभाएंगे आशिम

'ये है आशिकी' में एथलीट की भूमिका निभाएंगे आशिम

 Published : Mar 22, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 04:44 pm IST

अभिनेता आशिम गुलाटी 'ये है आशिकी' धारावाहिक की आगामी कड़ी में एक एथलीट की भूमिका में नजर आएंगे। आशिम ने कहा कि उन्होंने इसके अनुभव का पूरी तरह से आनंद लिया हैं।

ashim- India TV Hindi
ashim

मुंबई: अभिनेता आशिम गुलाटी 'ये है आशिकी' धारावाहिक की आगामी कड़ी में एक एथलीट की भूमिका में नजर आएंगे। आशिम ने कहा कि उन्होंने इसके अनुभव का पूरी तरह से आनंद लिया हैं। उन्होंने कहा, "मैंने टीम के साथ काम करने के अनुभव का पूरा लुत्फ उठाया। मुझे आशा है कि इस धारावाहिक के प्रशंसक आगामी कड़ियों को सराहेंगे जैसा कि वे हमेशा से करते आ रहे हैं।"

इसे भी पढ़े:- क्यों Daily Soap में जाने से कतराते हैं करण जौहर'

आशिम ने अपने किरदार के बारे में कहा, "मैं कॉलेज के एक एथलीट छात्र का किरदार निभा रहा हूं, जिसे एक लड़की से पहली नजर में प्यार हो जाता है। वह पिछली बार धारावाहिक 'गुलमोहर ग्रैंड' में नजर आए थे। जिसमें आशिम ने एक सुरक्षा प्रभारी की भुमिका अदा की थी। 26 वर्षीय आशिम को अब तक केवल 10 फिल्मो में देखा जा चुका हैं आसिम को किताबें पढ़ना व घंटो तक संगीत सुनना पसंद हैं।

'गुलमोहर ग्रैंड' में आशिम के साथ आकांक्षा सिंह भी काम कर चुकी हैं जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। आशिम जब सिर्फ 6 साल के थे तभी से वह अभिनेता बनना चाहते थे। आशिम ने कहा, "मैं अपने शो 'गुलमोहर ग्रैंड' के बाद से अपने करियर में सक्रिय हो चुका हुं। शो के एपिसोड में बेहद ध्यान दिया जाएगा आभिनेत्री सनाया पेठावाला शो में आनोखी का किरदार निभा रही हैं और अभिनेता आशिम आयुष का। आशिम की तुलना बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर से की जाती है। इस पर आशिम मुस्कुराते हुए बोले कि, "मैं नहीं जानता की लोग क्यों तुलना करते हैं आदित्य एक अच्छे अभिनेता हैं। जो लोग ऐसा बोलते हैं वो चापलूसी का काम करते हैं मैं नहीं मानता ऐसा कुछ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन