1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोवारिकर की सलाह, ‘मोहनजो दाड़ो’ को ट्रेलर से न जज करें

गोवारिकर की सलाह, ‘मोहनजो दाड़ो’ को ट्रेलर से न जज करें

 Published : Jul 13, 2016 11:58 am IST,  Updated : Jul 13, 2016 11:59 am IST

रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के अभिनय से सजी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे कोई अच्छी प्रतिक्रिया हासिल नहीं हो रही है।

ashu- India TV Hindi
ashu

मुंबई: रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के अभिनय से सजी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे कोई अच्छी प्रतिक्रिया हासिल नहीं हो रही है। लेकिन फिल्म के निर्माता आशुतोष गोवारिकर ‘मोहनजो दाड़ो’ के ट्रेलर की ऑनलाइन हो रही आलोचना से ज्यादा परेशान नहीं हैं और उनका कहना है कि व्यक्ति को आलोचना का स्वागत करना चाहिए। प्रशंसकों ने सिंधु घाटी सभ्यता का चित्रण करने के लिए इस्तेमाल की गई वीएफएक्स तकनीक को लेकर ट्रेलर पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़े:-

इसके निर्देशक चाहते हैं कि लोग धैर्य रखें और रितिक रोशन और पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिका वाली फिल्म देखने के बाद ही राय जाहिर करें। ट्रेलर पर आलोचना से निपटने के बारे में पूछे जाने पर गोवारिकर ने बताया, “हम इसका स्वागत करते हैं। जब अमित जी (अमिताभ बच्चन) अपने करियर के अच्छे दौर में थे तब ‘अलाप’ नाम की एक फिल्म आई थी और पोस्टर में उनका चेहरा काव्यात्मक लग रहा था। मैं इसे नहीं चुनूंगा क्योंकि मैंने ‘डॉन’, ‘त्रिशूल’ में उन्हें देखकर आनंद लिया है।“

उन्होंने बताया, “एक ट्रेलर में हमारी अपनी छवि या प्रतिक्रिया होती है। एक ट्रेलर में, आप एक कहानी चित्रित करने का प्रयास करते हैं। कुछ तत्व आपको चकित करते हैं लेकिन आप धैर्य रखें और फिल्म देखने के बाद अपनी राय बनाएं। मुझे लगता है कि ‘अलाप’ एक बेहतरीन फिल्म है और अमितजी महान हैं।“

‘मोहनजो दाड़ो’ की कहानी ईसा से 2016 साल पहले की है और प्राचीन शहर मोहनजो दाड़ो पर आधारित है। सिद्धार्थ राय कपूर और सुनीता गोवारिकर ने फिल्म का निर्माण किया है और यह 12 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन