1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहनजोदड़ो' का यह दृश्य रितिक का पसंदीदा

'मोहनजोदड़ो' का यह दृश्य रितिक का पसंदीदा

 Published : Jul 10, 2016 11:04 pm IST,  Updated : Jul 10, 2016 11:04 pm IST

रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के अभिनयसे सजी आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रितिक रोशन ने कहा कि फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों के निर्देशकों ने बेहतरीन काम किए हैं।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के अभिनयसे सजी आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रितिक रोशन ने कहा कि फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों के निर्देशकों ने बेहतरीन काम किए हैं और फिल्म का चरमोत्कर्ष दृश्य मेरा पसंदीदा है। फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म 'मोहनजोदड़ो' सिंधु घाटी सभ्यता के पृष्ठभूमि पर बनी है। सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनिता गोवारीकर द्वारा निर्मित फिल्म 'मोहनजोदड़ो' 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:-

रितिक ने कहा, "निर्देशकों ने फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों की बेहतरीन कोरियोग्राफी की है।" उन्होंने कहा, "हम इस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। जोखिम और चोटें इसका हिस्सा हैं, लेकिन जब अंतत: यह बाहर आया तो काफी अच्छा लगा। चरमोत्कर्ष दृश्य मेरा पसंदीदा है।" फिल्म के ट्रेलर से इसकी झलकियां देखी जा सकती हैं। इसमें चार दृश्य हैं, जिसमें एक मगरमच्छ के साथ लड़ाई सहित मारधाड़ वाले काफी दृश्य हैं।

रितिक अपनी इस को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें इससे काफी उम्मीदें भी हैं। उन्होंने इसके लिए खूब मेहनत भी की है। यहां तक फिल्म में उन्होंने एक्शन सीन भी खुद ही किए हैं। मध्ययुगीन दुनिया की कहानी को दर्शाती फिल्म 'मोहनजोदड़ो'  के मुख्य किरदार के किरदार को रियल दिखाने के लिए इस फिल्म के सभी मार-धाड़ वाले दृश्य रितिक ने स्वयं किए हैं। उन्होंने इस फिल्म में मार-धाड़ वाले दृश्यों के लिए किसी प्रकार के बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन