1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केएल राहुल के जन्मदिन पर आथिया शेट्टी ने क्यूट अंदाज में दी बधाई, शेयर की फनी तस्वीरें

केएल राहुल के जन्मदिन पर आथिया शेट्टी ने क्यूट अंदाज में दी बधाई, शेयर की फनी तस्वीरें

 Published : Apr 18, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Apr 18, 2021 05:16 pm IST

इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 29वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर केएल राहुल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

kl rahul and athiya shetty - India TV Hindi
आथिया शेट्टी और केएल राहिल  Image Source : INSTAGRAM/ATHIYASHETTY

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का आज 29वांजन्‍मदिन हैं। इस मौके पर अभिनेत्री और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। अथिया ने सोशल मीडिया पर केएल के साथ अपनी कुछ फनी तस्‍वीरें शेयर की है। दोनों की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

नुसरत भरुचा के घरवालों को नहीं है उनके किचन स्किल्स पर भरोसा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर केएल राहुल के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए  लिखा,- 'आप के लिए आभारी हूं, जन्मदिन मुबारक हो।' इसके साथ ही अथिया ने केक की एक इमोजी भी शेयर की। केएल राहुल और अथिया अपने रिश्‍ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि,  अभी तक दोनों ने सार्वजनिक रूप से कुछ भी स्‍वीकार नहीं किया है। लेकिन, दोनों ज्यादातर एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं।

अर्जुन रामपाल, सोनू सूद के बाद अब समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित

अथिया के अलावा उनके भाई और आगामी अभिनेता अहान शेट्टी ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी। अहान ने राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक में जन्‍में विकेटकीपर-बल्‍लेबाज केएल राहुल ने दिसंबर 2014 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्‍ट से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने 2016 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट और पिछले साल इसी टीम के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। फिलहाल, वो बल्‍लेबाजी के साथ- साथ टीम इंडिया की विकेटकीपिंग की भी जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं। 

अर्जुन रामपाल को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर अभिनेता ने दी जानकारी

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें- 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस रहीं कांची सिंह ने दी कोरोना को मात

इस साल भी लॉकडाउन में बर्थडे मना रही हैं देबिना बनर्जी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन