1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...अगर ऐसा हुआ तो 'बाहुबली 2' को हो सकता है बड़ा फायदा

...अगर ऐसा हुआ तो 'बाहुबली 2' को हो सकता है बड़ा फायदा

 Published : Apr 27, 2017 11:34 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 11:34 am IST

बाहुबली 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले ही इसके टिकट ऑनलाइन बुक किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि इसकी कीमत ने सभी के होश उड़ा दिए है। लेकिन अब..

Baahubali- India TV Hindi
Baahubali

बेंगलूरू: एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म बाहुबली 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले ही इसके टिकट ऑनलाइन बुक किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि इसकी कीमत ने सभी के होश उड़ा दिए है। लेकिन अब इस वजह से सरकार के एक लंबित प्रस्ताव को लागू करने की मांग फिर से होने लगी है जिसमें टिकट की कीमत 200 रूपये पर सीमित करने की बात है। कहा जा रहा है कि अगर राज्य सरकार द्वारा फिल्म की टिकटो के दाम समान तय कर दिए जाएंगे, तो इससे 'बाहुबली 2' को काफी फायदा होने वाला है। इसकी वजह से जहां एक तरफ ज्यादा से ज्यादा दर्शक केवल 200 रुपए में सिनेमाघरों में जाकर 'बाहुबली 2' का आनंद ले सकेंगे, वहीं फिल्म का कमाई में भी काफी फायदा होने वाला है।

कर्नाटक फिल्म चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (KFCC) के अध्यक्ष एस.आर. गोविंदु ने कहा कि 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही प्रभास अभिनीत फिल्म के लिए टिकट की कीमत 120 रूपये से 600 रूपये के बीच है और यह तकरीबन 900 रूपये तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि चैंबर इस साल बजट में शामिल किए गए प्रस्ताव को लागू करने के लिए सरकार से बातचीत कर रहा है क्योंकि उसे शहर के सिनेमाघरों द्वारा अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें मिलीं है।

गोविंदु ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक में, उन्होंने मांग की है कि सरकार अगर प्रस्ताव को लागू करती है तो ‘बाहुबली-2’ और अन्य फिल्मों के लिए वसूले गए अधिक पैसों को वापस किया जाए। चैंबर प्रमुख ने कहा कि उन्हें उम्मीद है इस बात पर सरकारी आदेश जल्द आएगा। घटनाक्रम से अवगत सूचना और जन संपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित विभाग मामले से संबंधित रूकावटों को दूर करेगी और कुछ दिनों में प्रस्ताव को लागू कर दे देगी। रिलीज से पहले ही पता चल जाएगा "कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा"!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन