1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज से पहले ही पता चल जाएगा "कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा"!

रिलीज से पहले ही पता चल जाएगा "कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा"!

 Published : Apr 26, 2017 01:00 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 01:00 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आागामी फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इन सबके बीच एक खबर सामने आई है कि 28 अप्रैल को रिलीज से पहले ही...

baahubali 2- India TV Hindi
baahubali 2

नई दिल्ली: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आागामी फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन एक सप्ताह पहले ही दर्शकों ने फिल्म की टिकट बुक करना शुरु कर दिया है। दक्षिण भारत के माहौल की बात करें तो 'बाहुबली 2' की रिलीज किसी उत्सव से कम नहीं लग रही है। लेकिन इन सबके बीच एक खबर सामने आई है कि 28 अप्रैल को रिलीज से पहले ही साल के सबसे बड़े सवाल 'कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' का जवाब मिल जाएगा। दरअसल 'बाहुबली 2' की रिलीज से एक दिन पहले इसका प्रीमियर रखा गया है।

इसका इन्विटेशन काफी ग्रैंड है। हाल ही में इसके इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें सामने आई है जो रेड और गोल्डन रंग का दिखाई दे रहा है। इस पर 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' लिखा हुआ है। इसके साथ ही फिल्म के एक लोकप्रिय सीन का स्केच बना हुआ भी दिख रहा है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि इसे धर्मा प्रोडक्शन के हेड करण जौहर द्वारा भेजा गया है। इस इन्विटेशन कार्ड को एक हार्ड बाउंड केस में रखा गया है। इसी के साथ इसमें एक सुनहरे रंग का खूबसूरत टिकट भी रखा हुआ है, जिस पर ‘वर्ल्ड प्रीमियर’ लिखा हुआ दिख रहा है।

‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ का दूसरा भाग है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब दर्शक इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्नन, राणा दग्गुबाती जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अब अहमदाबाद में परोसी जाएगी ‘बाहुबली’ थाली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन