1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना के निधन की वजह से बाहुबली टीम ने रद्द किया फिल्म का प्रीमियर

विनोद खन्ना के निधन की वजह से बाहुबली टीम ने रद्द किया फिल्म का प्रीमियर

 Published : Apr 27, 2017 01:59 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 02:33 pm IST

अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की वजह से फिल्म 'बाहुबली 2' का प्रीमियर कैंसिल कर दिया। करण जौहर ने ट्वीट करके प्रीमियर कैंसिल होने की जानकारी दी।

1- India TV Hindi
1

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का आज लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया। 70 साल के विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। विनोद खन्ना के निधन से पूरी बॉलीवुड इंड्रस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई दिग्गज अभिनेता के निधन से दुखी है, और सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहा है।

कल भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा दिन है क्योंकि भारत की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली 2 कल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बाहुबली की टीम ने आज मुंबई में साढ़े 8 बजे रात को फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा था। इस प्रीमियर की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। कार्ड तक बांट दिए गए थे, लेकिन अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की वजह से फिल्म का प्रीमियर कैंसिल कर दिया। करण जौहर ने ट्वीट करके प्रीमियर कैंसिल होने की जानकारी दी।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं, बाहुबली 2 के प्रीमियर का खूबसूरत कार्ड, जिसमें आज रात साढ़े 8 बजे फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रण लिखा है। फिल्म क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को आज के प्रीमियर के लिए आमंत्रित किया गया था।

अब तक यह फिल्म सिर्फ सेंसर बोर्ड को दिखाई गई है। आज इसका पहला प्रीमियर होना था, जो अब कैंसिल हो चुका है। यानी अब यह फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही देखी जा सकेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन