नई दिल्ली: एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी पिछले साल रिलीज हुई दक्षिण भारतीय फिल्म 'बाहुबली' को दर्शकों से खूब प्रशंसा हासिल हुई थीं। इस फिल्म ने दर्शकों में इसके दूसरे भाग को देखने के लिए काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी। तब से दर्शक बेसब्री से 'बाहुबली 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इसका दूसरा भाग 2017 में रिलीज किया जाएगा। लेकिन हाल ही में बाहुबली के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। जिसे देखने के बाद दर्शक यह जानने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
इसे भी पढ़े:-
- तमन्ना को पता है कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!
- एक बार फिर से रिलीज होने जा रही है ‘बाहुबली’
- खत्म हुआ इंतजार, "कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?" इस दिन होगा खुलासा
फिलहाल बाहुबली 2 की शूटिंग आंध्र प्रदेश के रायसलीमा इलाए में चल रही है। फिल्म के निर्देशक इस बात पर काफी ध्यान दे रहे हैं कि फिल्म से जुड़ी कोई भी तस्वीर लीक न हो, इसके लिए उन्होंने फिल्म मेंमबर्स को मोबाइल फोन भी सेट पर लेकर जाने से साफ मना कर रखा है। लेकिन इतनी सख्ती के बावजूद शूटिंग की कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। इसमें फिल्म के सेट की झलक साफतौर पर देखी जा सकती है।




बता दें कि 'बाहुबली: द बिगनिंग' की भी कुछ तस्वीरे पहले ही लीक हो चुकी थीं। लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अगले साल अप्रैल में रिलीज होने जा रहे इसके दूसरे भाग 'बाहुबली- द कंक्लूज़न' में तमन्ना भाटिया, प्रभास, अनुष्का शर्मा, राणा दग्गुबती अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के सभी कलाकारों ने इसके दूसरे भाग के लिए पहले भी ज्यादा कड़ी मेहनत की है।