नई दिल्ली: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा तमन्ना भाटिया इन दिनों 'बाहुबली 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसका पहला भाग दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। लेकिन फिल्म के अंत ने सभी के मन में इसके दूसरे भाग को देखने के लिए जिज्ञासा बढ़ा दी है। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में दिखाए गए एक सीन के कारण आज तक दर्शक इस सवाल का जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? इसके बाद से फिल्म के निर्माता-निर्देशक और इसकी स्टार कास्ट से हमेशा ही ये इस सवाल का जवाब पूछा जाता है। हालांकि अब तक किसी ने भी इसका जवाब नहीं दिया है। लेकिन हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जब तमन्ना से यह पूछा गया।
इसे भी पढ़े:-
- खत्म हुआ इंतजार, "कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?" इस दिन होगा खुलासा
- खत्म हुआ इंतजार, "कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?" इस दिन होगा खुलासा
- ‘बाहुबली’ को पूरा हुआ एक साल, फिर भी नहीं मिला इसका जवाब
इसका जवाब देते हुए कहा, कि उन्हें पता है कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा है। लेकिन अभी वह इसका जवाब नहीं बताएंगी। उन्होंने कहा कि दुनियाभार से उनके दोस्तों के मेल्स और मैसेज आते हैं और सभी उनसे इस सवाल का जवाब मांगते हैं। लेकिन वह किसी को कुछ भी नहीं बता पाती हैं। इसकी वजह से उनके कई दोस्त उनसे नाराज भी हो जाते हैं।
'बाहुबली' को लेकर तमन्ना का कहना है कि इस फिल्म के कारण निर्माता-निर्देशकों के बीच उनकी छवि काफी बदल गई है। अब उन्हें काफी अहमियत दी जाती है। वह अब सिर्फ एक ग्लैमर्स अदाकार ही नहीं रह गई हैं बल्कि उन्हें वुमेन ओरिएंटेड फिल्में भई मिलने लगी हैं।










तमन्ना इन दिनों एक देसी चाइनीज के एड फिल्म में नजर आ रही हैं। यह बाकी सभी एड से काफी अलग है। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें उन्हें रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौके मिला है। यह अब तक की सबसे बड़े बजट की एड फिल्म रही है। इसके अलावा तमन्ना अपनी आगामी फिल्म 'टू इन वन' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए तमन्ना ने बताया कि इसमें ग्लैमर अवतार में न नजर आते हुए बिना मेकअप के दिखेगीं।