1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली-बजरंगी भाईजान की कमाई से ज्यादा रहा दृश्यम का वीकेंड कलेक्शन

बाहुबली-बजरंगी भाईजान की कमाई से ज्यादा रहा दृश्यम का वीकेंड कलेक्शन

 Published : Aug 10, 2015 01:00 pm IST,  Updated : Aug 10, 2015 02:43 pm IST

नई दिल्लीः अजय देवगन की दृश्यम ने बॉकस आफिस पर एक हफ्ता पूरा करने के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार 46.28 करोड़ का नेट कलेक्शन किया

बाहुबली-बजरंगी भाईजान...- India TV Hindi
बाहुबली-बजरंगी भाईजान से ज्यादा कमाए दृश्यम ने

नई दिल्लीः अजय देवगन की दृश्यम ने बॉकस आफिस पर एक हफ्ता पूरा करने के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार 46.28 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है वहीं दूसरे वीकेंड में इसने 12 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कुल कमाई 57.28 करोड़ हो गई है।

बजरंगी भाईजान और बाहुबली से अगर तुलना करें तो इन दोनों फिल्मों से ज्यादा रहा है 'दृश्यम' का वीकेंड कलेक्शन।

सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने अपने चौथे वीकेंड में 7.69 करो़ड़ का बिजनेस किया है वही बाहुबली ने हिंदी भाषा से अपने पांचवे वीकेंड में 3 करोड़ की ही कमाई की है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों की कमाई को अगर जोड़ दे तो इसका बिसनेस 10.69 करोड़ बनता है।

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने बजरंगी भाईजान के कलेक्शन के बारे में बताते हुए लिखा, "चौथा हफ्ता - शुक्र 1.45 करोड़, शनि 2.73 करोड़, रविवार 3.51 करोड़, कुल कमाई 310 करोड़ रुपए"

India TV

हालांकि अब फर्क नहीं पड़ता कि बजरंगी भाईजान और बाहुबली अब कितनी और कमाई करते हैं क्योंकि ये दोनों पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

वहीं दृश्यम बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है बावजूद इसके कि फिल्म एक नॉन-एक्शन ड्रामा है। समीक्षकों की वाह-वही और दर्शकों द्वारा की गई तारीफों की वजह से फिल्म लोकप्रिय हो रही है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

अगली स्लाइड में जानिए बजरंगी भाईजान और बाहुबली का कुल कलेक्शन-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन