1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर ने इन लोगों को किया सलाम

भूमि पेडनेकर ने इन लोगों को किया सलाम

 Published : Mar 31, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 08:30 pm IST

'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भूमि पेडनेकर ने अब तक एक ही फिल्म की है। उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया है।

bhumi- India TV Hindi
bhumi

नई दिल्ली: 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भूमि पेडनेकर ने अब तक एक ही फिल्म की है। उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया है। उनका कहना है कि वह उन कलाकारों को देख कर हैरान हैं, जो एक साथ कई फिल्में करते हैं। भूमि ने हाल ही में कहा है, "मुझे नहीं पता कि लोग एक साथ कई फिल्में कैसे कर लेते हैं। उन्हें सलाम, क्योंकि मैं अगर एक फिल्म भी कर रही होती हूं, तो वह मेरे लिए बड़ी बात होती है।"

इसे भी पढ़े:- भूमि ने 'दम लगा के हईशा' के सीक्वल के लिए रख दी ऐसी शर्त

भूमि ने कहा कि उनके मन में अपने वरिष्ठ कलाकारों के लिए बेहद सम्मान है, जो बेहद व्यस्त रहने के बावजूद एक ही समय में कई फिल्में कर लेते हैं। भूमि ने कहा, "मैं अपने वरिष्ठ कलाकारों और सभी से प्रेरणा लेती हूं। उनकी निजी, सार्वजनिक और पेशेवर जिंदगी बेहद व्यस्त होती है।" लेकिन भूमि ने साथ ही कहा कि वह, "किसी भी दूसरी फिल्म से जुड़ने से पहले एक फिल्म को पूरा करना सही समझती हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं फिल्म में अपने किरदार के कौशलों पर काफी मेहनत करती हूं। मैं उन कामों में निपुण होना चाहती हूं, जो फिल्म का किरदार करता है। इसलिए मैं अपनी फिल्म से पहले थोड़ी तैयारी करना पसंद करती हूं।" भूमि को अपने काम का तरीका पसंद है।

उन्होंने कहा, "मैंने केवल एक फिल्म की है और मेरी दूसरी फिल्म बन रही है, लेकिन मेरे पास समय होता है और मुझे अपने किरदार पर काफी मेहनत करने का मौका मिलता है। मैं हमेशा यही करना चाहूंगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन